महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल श्री कोशियारी


||महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल श्री कोशियारी||



उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद भगत सिंह कोश्यारी की नई पारी आरम्भ होगई है उन्होने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। बाम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप नंदराजोग ने मुंबई के समुद्र-भवन राजभवन में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई है। 


इस दौरान सभी आमंत्रित संदस्य आश्चर्यचकित रह गये जब श्री कोशियारी ने मराठी में अपनी पूरी शपथ पढ़ी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद सावंत, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राजस्व और लोक निर्माण राज्य मंत्री महाराष्ट्र चंद्रकांत पाटिल, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, पीडब्ल्यूडी के मंत्री शिंदे, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, सामाजिक न्याय मंत्री डा॰ सुरेश खाडे, उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री रेखा आर्य और डा॰ धन सिंह रावत, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने समारोह में भाग लिया।


मुख्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाने के साथ शुरू हुआ। महाराष्ट्र राज्य के मुख्य सचिव अजय मेहता ने तब भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा जारी की जाने वाली कोशियारी की नियुक्ति के पत्र को पढ़ा।   राज्यपाल द्वारा शपथ पढ़ने के बाद, एक बार फिर राष्ट्रगान बजने के साथ समारोह का समापन हुआ। महाराष्ट्र के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एम एल तिलियानी, सेवा आयुक्त स्वाधीन क्षत्रिय, राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान, पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल, पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, प्रिंसिपल प्रोटोकाल प्रोटोकाल नंदकुमार, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डा॰ सुहास पेडनेकर, उपाध्यक्ष एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डा॰ शशिकला वंजारी उपस्थित लोगों में प्रमुख थीं। 


इस अवसर पर श्री कोशियारी ने शपथ ग्रहण के बाद शिक्षक दिवस पर लोगों को बधाई दी। बता दें कि महाराष्ट्र के 19 वें राज्यपाल के रूप में श्री कोशियारी न शपथ ली है। उन्होंने कहा कि उनके लिए शिक्षक दिवस विशेष मायने रखता है। वे भी कभी शिक्षक रहे हैं।