1670 ग्राम प्रधान निर्विरोध

||1670 ग्राम प्रधान निर्विरोध||


हरिद्वार को छोड़ बाकि उत्तराखंड के शेष 12 जिलों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार काफी हद तक पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुनकर आये हैं। कारण इसके की पंचायतराज एक्ट में हुए संशोधन को बताया जा रहा है। यह भी बताया गया  िकइस बार के पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधि सर्वाधिक नौजवान चुनकर आये है। जो पहली बार पंचायतो के सदन को जोश से भी देगा।


ज्ञात हो कि इस बार के पंचायतों में 1670 ग्राम प्रधान, 20365 ग्राम पंचायत सदस्य, 374 क्षेत्र पंचायत सदस्य और नौ जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुनकर आये हैं। जिसमें से चुनावी मैदान में 36227 उम्मीदवार ही मैदान में दिखाई दिये। जबकि तरोताज कानून के तहत 5802 नामांकन पत्र निरस्त भी हुए।


राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान, ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों पर 22688 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। शेष 43709 पदों के लिए 36227 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में खूब गोते लगाये हैं।