हिन्दी दिवस मना रहे है


हिन्दी दिवस मना रहे है


हिन्दी दिवस मना रहे है,


अंग्रेजी को अपना रहे हैं।


हम पढे़-लिखे हैं, ये जता रहे हैं।
भूल गये निज भाषा का सम्मान, 
अपनी ही भूमि में, हिन्दी का होने लगा अपमान।
अंग्रजी में बतिया रहे हैं।
हिन्दी दिवस मना रहे हैं।
हिन्दी है भाषा गंवारों की, 
अंग्रजी ऊँचे घरानों की शान
जो बात करे अंग्रेजी में, उनकी ही बनी ऊँची पहचान।
ये बात हर बार जता रहे हैं
हिन्दी दिवस मना रहे हैं।
सरकारी नौकरी हो या प्रतियोगिता कोई
अंग्रजी का ज्ञान, नितान्त जरूरी 
जो वंचित रहा इस ज्ञान से, उसको मिलती नहीं मंजूरी।
अंगे्रजी को बडी बता रहे हैं
हिन्दी दिवस मना रहे हैं।


यह कविता काॅपीराइट के अंर्तगत आती है, कृपया प्रकाशन से पूर्व लेखक की संस्तुति अनिवार्य है।