सतपाल महाराज सहित कैबिनेट के कुछ मत्री भी कोरोना पोजीटिव

||सतपाल महाराज सहित कैबिनेट के कुछ मत्री भी कोरोना पोजीटिव||




कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत, दोनों बेटे और बहुएं समेत इस परिवार के 22 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। महाराज मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्री और कई आम और खास लोगों से भी लगातार मुलाकात करते रहे हैं। कारण इसके खतरा कम्युनिटी संक्रमण से बढा है। मात्र मुख्यमंत्री व मंत्री ही नहीं बल्कि कई आईएएस अफसर भी सतपाल महाराज के संपर्क में आए हैं। 


बता दें कि हालात बेहद गंभीर हैं और अब संक्रमण समुदाय फैलने का खतरा बढ़ गया है। जब महाराज के परिवार का सैंपल लेने कर्मचारी गए तो उन्हें गेट पर ही रोका गया। इसके अलावा डीएम देहरादून ने उनके मकान के एक हिस्से को ही क्वारंटाइन किया है। जबकि उस हिस्से को क्वारंटाइन नहीं किया, जहां महाराज रह रहे थे। बहरहाल महाराज पत्नी और परिवार सहित एम्स में आइसोलेट कर दिए गये है। उनके आवासीय क्षेत्र सर्कुलर रोड को भी सील कर दिया गया है। अब यहां कोई आ-जा नहीं सकता है।


इधर सतपाल महाराज के संपर्क में आए तमाम मंत्रियो, अफसरों व अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। यह भी सूचना है कि सचिवालय भी अगले सात दिन तक बंद रहेगा। 31 मई रविवार को देहरादून में 233 कोरोना के मामले सामने आए है। मुख्यमंत्री, डा. हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल  क्वारंटाइन किए गए। सरकारी सूचनाओं के अनुसार नैनीताल में 227 केस पॉजीटिव मिले हैं। नैनीताल को रेड जोन में शामिल कर दिया गया है। राज्य में रविवार को कुल 460 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। राज्य की स्थिति मौजूदा समय में बेहद खतरनाक है। अब तक यहां कुल मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है।