राजगुरु दूसरी बार, पछवादून प्रेस क्लब अध्यक्ष


|| राजगुरु दूसरी बार, पछवादून प्रेस क्लब अध्यक्ष ||


पछवादून पत्रकार कल्याण समिति (रजि.) एवं पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ| पछवादून पत्रकार कल्याण समिति(रजि.) एवं पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चंदराम राजगुरु को दूसरी बार पछवादून प्रेस क्लब का अध्यक्ष व विपिन कुमार शर्मा को निर्विरोध महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्विरोध रूप से चुनाव संपन्न हुए।


रविवार को आसन बैराज के रामपुर मंडी में आयोजित पछवादून पत्रकार कल्याण समिति(रजि.) एवं पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से किया गया। भारत चौहान उपाध्यक्ष, विनोद रौथाण कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश नेगी सचिव, बलबीर भंडारी कोषाध्यक्ष व मदन सिंह भारती संप्रेक्षक चुने गए। मुख्य कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश बडोनी, राजेश पंवार, कुंवर जावेद, दीपक मोहल, अरुण डोगरा, राजेंद्र सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान, भगत सिंह तोमर, राकेश चौहान, नरेंद्र तोमर व रघुवीर सिंह रावत कोर कमेटी के सदस्य चुने गए। जबकि मुकेश भट्ट, ज्ञान सिंह, मुजम्मिल, नीरज उत्तराखंडी, राकेश खत्री व रविंद्र उपाध्याय समेत दस लोग सामान्य सदस्य व एसोसिएट मेंबर बनाए गए।


बैठक में लगातार दूसरी बार पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने चंदराम राजगुरु ने सभी सदस्यों के सामने विगत वर्षों की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पत्रकारों के हितों की सुरक्षा का संकल्प की बात कही, कहा कि पछवादून प्रेस क्लब से जुड़े सभी सदस्यों का सामूहिक जीवन बीमा कराया जाएगा। विकासनगर में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से प्रस्तावित भूमि आवंटन की कार्रवाई शासन स्तर पर लंबित है। जिसे सरकार से स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। पछवादून प्रेस क्लब हमेशा से पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहा है। नवनियुक्त महामंत्री विपिन कुमार ने कहा संस्था रचनात्मक कार्य के साथ पत्रकारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार से विकासनगर में प्रस्तावित भूमि आवंटन के बाद प्रेस क्लब भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रेस क्लब की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद प्रस्ताव पारित किए गए।


सभी सदस्यों ने पछवादून प्रेस क्लब को आदर्श क्लब बनाने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रेस क्लब पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और निर्विरोध रूप से चुनाव संपन्न होने पर जीत की खुशी में जश्न मनाया। इस मौके पर विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे।