द आर्गेनिक ट्री में स्थानीय लोगों को मिल रहा है रोजगार

||द आर्गेनिक ट्री में स्थानीय लोगों को मिल रहा है रोजगार||



देहरादून के सहसपुर में अविनाश ने द आर्गेनिक ट्री नाम से उत्पाद तैयार किया है। इस उत्पाद को तैयार करने में स्थानीय लोगो की मदद ली जा रही है। यूनिट में लगभग 150 स्थानीय लोगो को स्वरोजगार भी मिल रहा है।


ज्ञात हो कि सहसपुर स्थित द आर्गेनिक ट्री ब्रैड नाम से एक लघु उद्योग की स्थापना हो चुकी है। जिसे अविनाश और उनके साथी बखूबी संचालित कर रहे है। मुख्यरूप से अविनाश ही इस केन्द्र का संचालन करते हैं। फलस्वरूप इसके स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। 


द आॅर्गेनिक ट्री की ओर से पूजा ने बताया कि सहसपुर स्थित फार्म में 250 गाय हैं जिनसे शुद्ध दुध निकालकर एकदम शुद्ध घी बनाया जाता है। यही नहीं फार्म में बिल्कुल प्राकृतिक रूप से कृषि की जाती है। पूजा ने बताया कि उनके पास ग्रीन टी, गुड़, गाय का घी, आटे से बने बिस्कुट, पीस्ता बिस्कुट, रागी बिस्कुट, चाॅकलेट बिस्कुट, ब्राउन शुगर एक दम प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाते है। इसके अलावा हल्दी, अचार, सीड्स, राजमा, फ्लैस सीड आॅयल, एलोविरा, बाॅडी क्रीम, अरबी, सरबती राईज आदि उत्पाद भी तैयार किये जाते हैं।


पूजा आगे बताती है कि द आर्गेनिक ट्री में सहसपुर के स्थानीय 150 से अधिक महिला व पुरूष मिलकर इन उत्पादों को तैयार करते हैं। जिसे वे अपने अपने घरो में तैयार करते हैं। इस तरह घर के पास ही लोगो को रोजगार भी मिल रहा है। वे बताती है कि इस फार्म में गाय, शर्तुमुग, बकरियां, बत्तख आदि पक्षी भी मौजूद हैं। जबकि घूमने के लिए भी यह फार्म बहुत ही आकर्षित हैं। चारों ओर से पहाड़ से घिरा यह फार्म बहुत ही रमणीक भी लगता है।   


द आर्गेनिक ट्री से अपने मन पसंद आर्गेनिक उत्पादों के लिए फार्म के मुख्य कार्यकर्ता हेम प्रकाश के मो॰ -8193044427 भी सम्पर्क कर सकते हैं।