डिस्कवर पत्रिका के दस वर्ष

||डिस्कवर पत्रिका के दस वर्ष||



आज देहरादून डिस्कवर पत्रिका का स्थापना दिवस है। 10 अक्टूबर 2010 को इस पत्रिका का पहला अंक हमारे हाथ में था। पत्रिका के संस्थापक संपादक दिनेश कण्डवाल कुछ माह पूर्व इस मायावी दुनियां को अलविदा कह गये। मगर उनके कार्य व विचार आज भी जिन्दा है, जो संस्थागत रूप में अलग-अलग तरिके से कार्यरत है। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे दिलो में रहेगी और मार्गदर्शन का रास्ता प्रसस्त करेगी। दिनेश कण्डवाल को पुनः नमन।


श्री कण्डवाल की परिकल्पना थी कि उत्तराखण्ड ऐसा सुन्दर पर्वतीय राज्य है जहां पर पर्यटन स्थालो की एक लम्बी श्रृंखला है। इसे दिशा देने के लिए और पुख्ता दस्तावेज की आवश्यकता है। इसीलिए उन्होंने देहरादून डिस्कवर नाम से मासिक पत्रिका का प्रकाशन आरम्भ किया।


पत्रिका ने अपने पिछले 10 वर्षो में राज्य के ज्वलन्त मुद्दो पर सारगर्भित लेखो की श्रृंखला चलाई वही नये-नये पर्यटन स्थलो की जानकारी का प्रसार किया है। पत्रिका ने होमस्टे पर कई आलेख प्रकाशित किये है। राज्य में आने वाले आगन्तुको के लिए एक गाईड के रूप में भी काम किया है।


कण्डवाल जी आज हमारे बीच होते तो पत्रिका स्थापना दिवस की रंगत कुछ और होती। उनकी स्मृति में पत्रिका परिवार पुनः विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करती है। नमन!